BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2026, 4:20 pm
KHABAR : बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति बैठक, ओरछा में सीएम डॉ मोहन का कांग्रेस पर हमला, वोट बैंक पॉलिटिक्स को बताया चुनौती, पढे़ खबर

Share On:-

ओरछा/ग्वालियर। ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकार के कामकाज और विकास योजनाओं का ब्यौरा रखा ,लेकिन अपने संबोधन में उन्होंने आने वाली राजनीतिक चुनौतियों को भी प्रमुखता से सामने रखा। मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों की राजनीति और खास तौर पर कांग्रेस की कथित वोट बैंक पॉलिटिक्स को बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती बताया।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में विरोधी दल किस तरह काम कर रहे हैं और उनकी राजनीति की दिशा क्या है, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अलग अलग समाजों को आगे कर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में विकास के साथ विरासत और संस्कृति को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। ओरछा, खजुराहो, पन्ना और दतिया जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास के जरिए पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार का जोर है।


लाडली बहना योजना का भी जिक्र
महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और किसान कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता लाडली बहनों को मिलने वाली राशि पर सवाल उठाते हैं। कहते थे कि कैसे दोगे, लेकिन हमने करके दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनके लिए रोजगार के अवसर भी तैयार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार का विकास मॉडल गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है।


केन-बेतवा परियोजना को बताया बड़ा कदम
बुंदेलखंड के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को भी बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि सिंचाई, पेयजल और उद्योगों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ने से आने वाले समय में बुंदेलखंड की तस्वीर बदल सकती है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने राजनीतिक चुनौती के तौर पर कांग्रेस पर सबसे ज्यादा फोकस किया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक मुस्लिम समाज को सही जानकारी और विकास से जोड़ने के बजाय उसे सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।


सीएम बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करती है कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू मुसलमान के नाम पर राजनीति करती रही है और आज भी उसी तरीके को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अलग अलग समाजों में संगठन खड़े कर उन्हें राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल करती है और चुनाव के समय इन समूहों को आगे करती है, जबकि बाद में उनसे दूरी बनाने की कोशिश करती है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की इस कथित राजनीति को जनता के बीच उजागर करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि बीजेपी को विरोधी दलों की इस राजनीति का जवाब सामाजिक समरसता के जरिए देना है। यानी ओरछा की कार्यसमिति में सरकार के कामकाज और विकास के साथ साथ कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति को बीजेपी के सामने एक बड़ी राजनीतिक चुनौती के तौर पर पेश किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE