मनासा। मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए मनासा क्षेत्र के पांच युवाओं ने जरूरतमंद मरीज के लिए नीमच पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में महेश गुर्जर नलवा, अर्जुन गुर्जर भदवा, विजय गुर्जर भदवा, देवीलाल गुर्जर धाऊखेड़ी और मदन गुर्जर आमनखेड़ी शामिल रहे।
युवाओं ने अस्पताल पहुंचकर जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया और लोगों से भी आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। उनका कहना है कि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त उपलब्ध कराना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
युवाओं के इस सेवाभावी कदम की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। उनका संदेश है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।