BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2026, 10:36 am
KHABAR : सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर विद्युत कर्मचारियों की सेफ्टी ड्रिल आयोजित, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का किया भौतिक निरीक्षण, लापरवाही पर वेतन कटौती की चेतावनी, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। विद्युत कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को मनासा शहर एवं ग्रामीण वितरण केंद्र के कर्मचारियों के लिए सेफ्टी ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान कर्मचारियों को विद्युत कार्य करते समय सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

सेफ्टी ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गए सुरक्षा उपकरणों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में किसी उपकरण में कमी या विसंगति पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को नया सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया गया।

अधिकारियों ने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि कोई कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई भी शामिल है।

कर्मचारियों को दिलाई सुरक्षा की शपथ-
कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा विद्युत कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की शपथ दिलाई गई।

सहायक यंत्री डी.के. मालवीय ने कहा कि यदि सभी कर्मचारी स्वयं जागरूक होकर सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें तो विद्युत दुर्घटनाओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों से कार्य के दौरान सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE