BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2026, 10:37 am
BIG NEWS : एमपी में मौसम का सबसे बड़ा अलर्ट, 7 जिलों में भारी बारिश, नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में बारिश ने जोर पकड़ लिया है। वहीं सतना में बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए 2 और 3 सितंबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।


अगले 24 घंटे इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सीधी, पन्ना, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और सिवनी में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 4 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।


इसके अलावा विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में हल्की से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।


अगले 3 दिनों में और बढ़ेगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है और दक्षिणी हिस्से से मानसून द्रोणिका गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 2 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, जबकि 3 सितंबर को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग में बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं। वहीं 4 और 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज से भारी बारिश हो सकती है।


चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर, 400 दुकानें डूबीं
बारिश के कारण सतना और चित्रकूट में हालात बिगड़ गए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते रामघाट की करीब 400 दुकानें और 20 से 25 होटल पानी में डूब गए हैं।


वहीं लगातार बारिश के कारण भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर 1666.50 फीट पहुंच गया है और यह फुल टैंक लेवल से महज 0.30 फीट नीचे है। तालाब के पूरा भरने के बाद भदभदा बांध के गेट खोले जाने की संभावना है।


प्रदेश में अब तक सामान्य से 11% कम बारिश
मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 707.1 मिलीमीटर यानी 27.8 इंच बारिश दर्ज की गई है। सामान्य बारिश करीब 31.2 इंच के मुकाबले प्रदेश में अब भी 3.1 इंच की कमी है। कुल मिलाकर प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 16 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE