BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2026, 10:48 am
KHABAR : श्री माधोपुरी बालाजी मंदिर के संरक्षण की कामना को लेकर हनुमान चालीसा पाठ, फोरलेन निर्माण की जद में मंदिर परिसर आने से चिंतित सनातन समाज, मार्ग की दिशा बदलने की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच-महू रोड स्थित श्री माधोपुरी बालाजी मंदिर के संरक्षण एवं सुरक्षा की कामना को लेकर मंगलवार शाम मंदिर परिसर में सर्व सनातन हिंदू समाज की ओर से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और मंदिर परिसर को सुरक्षित रखने की प्रार्थना की।

समिति के सदस्यों ने बताया कि भाटखेड़ा-डूंगलावदा फोरलेन निर्माण की जद में मंदिर परिसर का बड़ा हिस्सा आने की संभावना है। इससे मंदिर को संभावित नुकसान के साथ ही श्रद्धालुओं की धार्मिक गतिविधियों एवं आवागमन को लेकर समाज में चिंता बनी हुई है।

मंदिर की ओर नहीं, विपरीत दिशा में हो फोरलेन-
सनातन समाज की मांग है कि फोरलेन की दिशा मंदिर परिसर की ओर करने के बजाय विपरीत दिशा में की जाए, ताकि विकास कार्य के साथ धार्मिक आस्था के इस प्रमुख केंद्र का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके। समाज का कहना है कि मंदिर की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण योजना में आवश्यक बदलाव किया जाना चाहिए।

समिति के अनुसार इस मांग को लेकर पूर्व में भी प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने के साथ प्रदर्शन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है।

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ मंदिर परिसर के संरक्षण की अपनी मांग को एक बार फिर मजबूती से सामने रखा। समाज ने प्रशासन से फोरलेन निर्माण की योजना में मंदिर की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE