नीमच। रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े पात्र सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट आयोजित की जाएगी।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में खाद्य प्रसंस्करण एवं संबंधित गतिविधियों से जुड़े इच्छुक एवं पात्र एमएसएमई उद्यमी इस एक्सपोजर विजिट में सहभागिता के लिए नामांकन करा सकते हैं। यह आयोजन 15 से 19 सितंबर 2026 तक केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (CFTRI), मैसूर में प्रस्तावित है।
इच्छुक उद्यमी एक्सपोजर विजिट में सहभागिता के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, नीमच से संपर्क कर नामांकन एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।