चित्तौड़गढ़। मधुवन एक्सटेंशन, महेशपुरम रोड स्थित शंकरपुरम के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव-2026 के तहत रविवार शाम मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। शिवशंकर महोत्सव समिति, शंकरपुरम द्वारा लगातार पांचवें वर्ष आयोजित इस उत्सव में कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रविवार शाम 6रू15 बजे पंडित हर्षल व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कॉलोनीवासियों एवं प्रबुद्धजनों के हाथों मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कराई। इस दौरान शंकरपुरम, शिवविहार, शिवपुरम और आसपास की कॉलोनियों के निवासी उपस्थित रहे।
शाम 8रू15 बजे मां दुर्गा की आरती की गई। इसके बाद श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव-2026 में भव्य गरबा नृत्य का शुभारंभ हुआ। बच्चों और महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक गरबा प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बनाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए शिवशंकर महोत्सव समिति, शंकरपुरम ने सभी कॉलोनीवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।