ग्वालियर। मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी रिजर्वेशन सहित अन्य मांगों को लेकर ओबीसी महासभा और अन्य ओबीसी संगठन मिलकर देश में बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा प्रदेश में ओबीसी रिजर्वेशन के मामले मे आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत OBC के लिए 14 प्रतिशत रिजर्वेशन ही प्रदेश में लागू रहने का आदेश जारी किया है,जिसको लेकर प्रदेश से देश तक OBC वर्ग ने बड़े आंदोलन का एलान किया है।
OBC महासभा के संस्थापक अध्यक्ष विजय कुमार का कहना है कि “जिस तरीके से माननीय उच्च न्यायालय का ओबीसी के अगेंस्ट निर्णय आया है,उसके खिलाफ हम लोग सुप्रीम कोर्ट में जा रहे हैं,साथ-साथ आगामी 15 तारीख से हम लोग शिवपुरी श्योपुर भिंड ग्वालियर सहित तमाम मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ज्ञापन शुरू करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री से ज्ञापन के जरिए निवेदन कर रहे हैं कि आप सरकार में अध्यादेश लाकर ओबीसी का आरक्षण लागू करे,इसके साथ ही ओबीसी का जनगणना कॉलम अभी रूका हुआ है,उसको लेकर भी हम लोग मध्य प्रदेश सहित देश के अलग-अलग प्रदेश के 15 अक्टूबर से हम लोग देशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं। आगामी संसद के शीतकालीन सत्र में हम लोग रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन देश में करने जा रहे हैं।