निम्बाहेड़ा। नगर परिषद निम्बाहेड़ा की ओर से आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय दशहरा मेला-2026 में सोमवार, 12 अक्टूबर को मनोरंजन का विशेष आयोजन होगा। मेले के दूसरे दिन मीरा रंगमंच पर लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गोली का किरदार निभाने वाले कलाकार पहुंचेंगे। वे अपने हास्य और मनोरंजक अंदाज से मेलार्थियों का मनोरंजन करेंगे।
नगर परिषद निम्बाहेड़ा द्वारा पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के संरक्षण तथा नगर परिषद सभापति श्रीमती शिल्पा भूतड़ा और उपसभापति निलेश मेहता के निर्देशन में मेले का आयोजन किया जा रहा है। दस दिवसीय राष्ट्रीय दशहरा मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सोमवार को मीरा रंगमंच पर होने वाले इस विशेष कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में उत्साह रहने की उम्मीद है। हास्य और मस्ती से भरपूर इस आयोजन के जरिए मेले में आने वाले लोगों को मनोरंजन का अवसर मिलेगा। नगर परिषद की ओर से मेलार्थियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर मेले की रौनक बढ़ाने की अपील की गई है।
राष्ट्रीय दशहरा मेला निम्बाहेड़ा में संस्कृति, उत्सव और मनोरंजन का संगम बनकर लोगों को आकर्षित कर रहा है।