गरोठ-कोटड़ाबुजुर्ग। ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग के पाटीदार मोहल्ले में मां अम्बिका ग्रुप द्वारा पिछले 27 वर्षों से लगातार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर नवरात्रि पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन ढोल-डीजे की धुन पर मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। वहीं बालिकाएं प्रतिदिन अलग-अलग वेशभूषा में डांडिया रास कर रही हैं। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में पाटीदार मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, नई आबादी, गुर्जर मोहल्ला और मेघवाल मोहल्ला सहित विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूरे गांव में नवरात्रि पर्व को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।