खनियांधाना। नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। एसडीओपी प्रमोद शाक्य और थाना प्रभारी ने खनियांधाना नगर के सभी दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीओपी शाक्य ने कहा कि नवरात्रि में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नगर में भ्रमण कर समितियों से मुलाकात की गई है।
एसडीओपी प्रमोद शाक्य ने सभी पंडाल समितियों को निर्देश दिए हैं कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही दुर्गा विसर्जन के दौरान भी क्श्र नहीं बजेगा, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। इसी के साथ थाना प्रभारी संजय सिंह किरार ने सभी से अपील कर नियमों का पालन करने को कहा गया।
एसडीओपी प्रमोद शाक्य ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अफवाहों से बचने और त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई है।