BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2026, 10:31 am
BIG NEWS : आदिवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश, बुधनी विधायक की पहल पर समाप्त हुआ धरना और पदयात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोनाझिर क्षेत्र में आदिवासियों के मकान तोड़े जाने और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में चल रहा आंदोलन आखिरकार सकारात्मक परिणाम के साथ समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए जाने और प्रशासन के साथ सार्थक चर्चा के बाद आदिवासी समाज ने अपनी पैदल पदयात्रा और धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।


विधायक रमाकांत भार्गव ने दी विस्तृत जानकारी
बुधनी के भाजपा विधायक रमाकांत भार्गव ने मीडिया को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी समाज के लोग पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे।कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया ज्ञापन आदिवासी समाज की ओर से जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक विस्तृत मांग-पत्र भेजा गया था। मुख्यमंत्री का त्वरित संज्ञानरू इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल संज्ञान लिया। वन विकास निगम के अधिकारियों द्वारा किए गए अशोभनीय व्यवहार और कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच के आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं।


प्रशासन के साथ बनी सहमति
शिव राज भैया के नेतृत्व में आदिवासी समाज के एक 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ लगभग डेढ़ से दो घंटे तक विस्तार से चर्चा की। इस उच्चस्तरीय बैठक में समाज की सभी प्रमुख मांगों पर गंभीर मंथन हुआ, जिससे आदिवासी समाज का प्रतिनिधिमंडल पूरी तरह संतुष्ट नजर आया। प्रशासन के साथ बनी सहमति और मुख्यमंत्री द्वारा जांच के आश्वासन के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आज की पदयात्रा को यहीं स्थगित किया जाए।


यातायात के लिए बसें उपलब्ध
प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों और समाज के लोगों को उनके गांवों तक सुरक्षित वापस पहुँचाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई, जिसके बाद सभी लोग अपने घरों की ओर रवाना हुए। प्रशासनिक और शासन स्तर पर त्वरित कार्रवाई होने से फिलहाल यह विवाद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ गया है, और पीड़ित आदिवासियों को न्याय मिलने की उम्मीद बंध गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE