नीमच। वायु प्रदूषण से होने वाली हृदय एवं श्वसन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान, जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय नीमच में विशेष चेस्ट क्लिनिक प्रारंभ किया गया है।
इस क्लिनिक के माध्यम से वायु प्रदूषण से प्रभावित व्यक्तियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की स्क्रीनिंग, आवश्यक चिकित्सकीय जांच, उपचार और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इससे प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों की समय रहते पहचान करने तथा मरीजों को उचित उपचार और चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान करने में मदद मिलेगी।
वायु प्रदूषण का हृदय और श्वसन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में चेस्ट क्लिनिक की शुरुआत नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, प्रदूषण से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा संबंधित बीमारियों की रोकथाम और बेहतर प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। क्लिनिक के शुभारंभ अवसर पर डॉ. एम. पाटिल, डॉ. मनीष यादव और डॉ. सतीश चौधरी उपस्थित रहे।