चित्तौड़गढ़। इनरव्हील क्लब चित्तौड़गढ़ की ओर से नवनिर्वाचित सभापति अनिल ईनानी एवं उनकी पत्नी व क्लब की एग्जीक्यूटिव सदस्य साधना इनानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया और क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरियाली और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के प्रतीक के रूप में एक पौधा भेंट किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ऋतु पोखरना, सचिव डॉ. रेणु सोमानी, कोषाध्यक्ष ऋतु भोजवानी, वरिष्ठ सदस्य सुशीला लड्डा, पूजा भोजवानी, सुमी मंधाना, उमा न्याति उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित सभापति को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। क्लब सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस उपलब्धि से शहर के विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सहयोग के नए अवसर प्राप्त होंगे। इनरव्हील क्लब समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत है।