बड़वानी। डीआरपी लाइन में शुक्रवार को नए पुलिस जिम की शुरुआत हुई। डीआईजी सिमाला प्रसाद, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान, विधायक राजन मंडलोई और एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने इसका शुभारंभ किया।
यह पहल जिला पुलिस बल को शारीरिक रूप से फिट रखने, उनके स्वास्थ्य और फिटनेस बढ़ाने के लिए की गई है। जिम से उन्हें शारीरिक क्षमता बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। यह श्स्वस्थ पुलिस, सशक्त पुलिसश् की सोच को मजबूत करेगा। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने आधुनिक मशीनों को देखा। उन्होंने कहा, व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक फिटनेस और मानसिक सेहत दोनों जरूरी हैं। सभी को रोज कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए। डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बताया कि पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त और कार्यक्षम बनाने के लिए बड़वानी पुलिस योग, खेल व फिटनेस पर ध्यान दे रही है। इसी मकसद से जिम को बेहतर बनाकर नई मशीनें लगाई गई हैं।