मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुरैना दौरे के दौरान कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के काफिले के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय, जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेसी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के विरोध में ‘मोहन यादव गो बैक’ के नारे लगाने पहुंचे थे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा और मुख्यमंत्री के काफिले के पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
विरोध की स्थिति के चलते मुख्यमंत्री के रूट को भी डायवर्ट किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा।