BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2026, 3:54 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ के प्रकल्प मट्ठा बने मध्यप्रदेश वित्त निगम के सलाहकार, सीएस और वित्त विषय में एमबीए की योग्यता के साथ बैंकिंग एवं कॉरपोरेट क्षेत्र में रखते हैं व्यापक अनुभव, नियुक्ति से चित्तौड़गढ़ में खुशी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के लिए गौरव की खबर है। मूल रूप से चित्तौड़गढ़ निवासी प्रदीप मट्ठा एवं मधु मट्ठा के सुपुत्र सीएस प्रकल्प मट्ठा जैन को मध्यप्रदेश वित्त निगम (MPFC) में सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के तहत वे निगम की कार्यप्रणाली, रणनीतिक विकास तथा प्रदेश में उद्यमिता और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों में अपना योगदान देंगे।

कंपनी सेक्रेटरी (CS) और वित्त विषय में एमबीए की योग्यता रखने वाले प्रकल्प मट्ठा को वित्त, बैंकिंग, निवेश परामर्श और उद्योग जगत का व्यापक अनुभव है। वे इंदौर स्थित एफोलॉजिक ग्रुप में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। अपने व्यावसायिक अनुभव के माध्यम से वे मध्यप्रदेश में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को वित्तीय परामर्श उपलब्ध कराने और नए निवेश को आकर्षित करने की दिशा में सक्रिय हैं।

प्रकल्प मट्ठा अपने करियर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे ट्रेजर आइलैंड ग्रुप में निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बैंकिंग, कॉरपोरेट प्रबंधन, परियोजना वित्त और उद्यम विकास से जुड़े उनके अनुभव को इस नई जिम्मेदारी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चित्तौड़गढ़ से रहा है विशेष जुड़ाव-
प्रकल्प मट्ठा का चित्तौड़गढ़ से पारिवारिक और शैक्षणिक जुड़ाव रहा है। उनके माता-पिता प्रदीप मट्ठा एवं मधु मट्ठा चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं। प्रकल्प ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी चित्तौड़गढ़ से प्राप्त की। ऐसे में मध्यप्रदेश वित्त निगम में उनकी नियुक्ति को चित्तौड़गढ़ के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

प्रकल्प मट्ठा का उद्देश्य वित्तीय संस्थानों और उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, एमएसएमई इकाइयों के लिए वित्तपोषण की संभावनाओं को मजबूत करने, नए उद्यमों को प्रोत्साहित करने और मध्यप्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण विकसित करने में सहयोग देना है।

उनकी यह नियुक्ति उनके पेशेवर अनुभव और उद्यम विकास के प्रति प्रतिबद्धता को नई दिशा देने वाली उपलब्धि है। चित्तौड़गढ़ से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर बैंकिंग, कॉरपोरेट प्रबंधन और वित्तीय परामर्श के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले प्रकल्प मट्ठा की उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों और परिचितों में हर्ष का माहौल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE