BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2026, 6:08 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 11 बाइकों के साइलेंसर खुलवाकर रोड रोलर से किए नष्ट, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।


यातायात पुलिस द्वारा तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 11 बाइकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवाकर उन्हें रोड रोलर से कुचलकर नष्ट किया गया, ताकि उनका दोबारा उपयोग नहीं किया जा सके।


मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज आमजन के लिए परेशानी का कारण बनती है तथा ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देती है। ऐसे साइलेंसर का उपयोग सार्वजनिक शांति एवं आमजन की सुविधा को प्रभावित करता है। यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार के वाहनों के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर नाकाबंदी कर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों, रॉन्ग साइड से वाहन निकालने वालों तथा बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान बनाए जा रहे हैं तथा नियमानुसार अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।


जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वाहन चालक अपने वाहनों में अनधिकृत बदलाव नहीं करवाएं तथा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE