BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2026, 6:37 pm
BIG NEWS : दतिया में फिर बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें, विधायक घनश्याम सिंह समेत 22 लोगों को ग्वालियर हाईकोर्ट का नोटिस, नामांकन में आपराधिक मामले छिपाने का आरोप, पढे़ खबर

Share On:-

दतिया। मध्य प्रदेश की राजनीति में दतिया विधानसभा सीट से जुड़े एक बड़े घटनाक्रम में ग्वालियर हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह समेत 22 लोगों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई भाजपा नेता एवं एडवोकेट दीपक बेलपत्री द्वारा दायर की गई याचिका पर की गई है। मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर 2026 को होगी।


क्या है पूरा मामला?
याचिकाकर्ता भाजपा नेता एडवोकेट दीपक बेलपत्री ने ग्वालियर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि दतिया से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने अपने नामांकन फॉर्म में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई है। आरोप के मुताबिक, कांग्रेस विधायक पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद हुए एक बवाल/दंगे से जुड़ा मामला दर्ज था, जिसे उन्होंने चुनाव नामांकन के दौरान शपथ पत्र में छिपाया।


किन-किन को मिला नोटिस?
कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कुल 22 लोगों को नोटिस जारी किया है, जिनमें मुख्य रूप से दतिया से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह, दतिया विधानसभा चुनाव 2026 में नामांकन जमा करने वाले 21 अन्य प्रत्याशी, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती शामिल हैं। इस मामले में कोर्ट के आगामी रुख और 1 दिसंबर को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE