शाजापुर। करणी सेना परिवार द्वारा जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर करणी सेना परिवार के प्रदेश संगठन मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया ने राजपूताना परंपरा के अनुसार साफा बांधकर नवागत कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर का स्वागत किया।
वहीं, करणी सेना परिवार के शाजापुर जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा ने राजपूताना शौर्य और परंपरा के प्रतीक स्वरूप दोनों अधिकारियों को राजपूताना तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान करणी सेना परिवार के सदस्यों ने दोनों अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि जिले में आमजन की समस्याओं के निराकरण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में प्रशासन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पारंपरिक साफा पहनाकर और तलवार भेंट कर किए गए इस सम्मान के माध्यम से करणी सेना परिवार ने भारतीय संस्कृति, राजपूताना परंपरा और अतिथि सत्कार की भावना का परिचय दिया।