BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2026, 2:50 pm
KHABAR : ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती को लेकर विधायक सचिन यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, अब की यह मांग, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर कसरावद विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन सुभाष यादव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

विधायक यादव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी खरगोन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय और शाम 6 बजे से रात्रि के समय बार-बार बिजली कटौती की जा रही है। वर्तमान में नवरात्रि का दुर्गा उत्सव चल रहा है, ऐसे में बिजली गुल होने से माता की आराधना कर रहे श्रद्धालुओं, ग्रामीण नागरिकों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रात में बिजली बंद होने से दुर्गा पंडालों और धार्मिक स्थलों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे पूजा-अर्चना और कार्यक्रमों में व्यवधान होता है। वहीं कृषि कार्यों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है, सिंचाई सहित अन्य कार्यों में किसानों को दिक्कत आ रही है। इसे लेकर विधानसभा क्षेत्र के किसान और ग्रामीण ज्ञापन, धरना और चक्का जाम कर रहे हैं।

विधायक ने मांग की है कि धार्मिक आस्था और जनहित को देखते हुए संबंधित विद्युत अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर एवं निर्बाध विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं। यदि तकनीकी कारणों से कटौती जरूरी भी हो तो रात में लंबी कटौती की जगह दिन में सीमित अवधि के लिए पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कटौती की जाए।

इस पत्र की प्रतिलिपि प्रबंध निदेशक मप्रपक्षेविविकं इंदौर, मुख्य अभियंता और अधीक्षण यंत्री खरगोन को भी भेजी गई है।

इस मुद्दे को लेकर विधायक प्रतिनिधि अमित यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पारसराम यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल, जपं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लखन पटेल, सर्व जपं अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, उपाध्यक्ष शंकर पटेल, मंडलम अध्यक्ष मंशाराम वर्मा, संतोष मोरी, सेक्टर प्रभारी भीमसिंह पटेल, मुकेश यादव, सरपंच प्रतिनिधि बड़गांव सुरेश मालाकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने समर्थन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE