BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2026, 3:16 pm
BIG NEWS : भादवामाता मंदिर में महाअष्टमी की रात सजेगा आस्था का दिव्य दरबार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा मुख्य हवन, विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए अर्पित होंगी आहुतियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सुप्रसिद्ध आरोग्य तीर्थ श्री महामाया भादवामाता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महाअष्टमी का मुख्य हवन 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को रात 10.30 बजे से विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना के साथ हवन कुंड में आहुतियां अर्पित की जाएंगी।

श्री महामाया भादवामाता मंदिर प्रबंध समिति एवं ग्राम पंचायत भादवामाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाअष्टमी के इस विशेष अनुष्ठान का आयोजन मंदिर के मुख्य पुजारियों एवं आचार्यों के सानिध्य में किया जाएगा। इस अवसर पर माता की विशेष महाआरती भी होगी।

महाअष्टमी पर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा, पार्किंग, प्रकाश एवं पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंदिर प्रबंध समिति एवं ग्राम पंचायत भादवामाता ने समस्त श्रद्धालुओं से महाअष्टमी के पावन अवसर पर श्री महामाया भादवामाता के दर्शन करने तथा मुख्य हवन एवं महाआरती में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE