नीमच। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड मनासा के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सेमली आंतरी में मां गंगा के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
कार्यक्रम के दौरान घाट परिसर की सफाई की गई। वहीं, नवांकुर सखियों ने जल स्रोत का पूजन कर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही वृक्ष पूजा और धरती माता की पूजा के माध्यम से प्रकृति के प्रति सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी वर्षा मेघवाल, चेतन धनगर, पंकज राठौर, परामर्शदाता प्रहलाद धनगर, सामाजिक कार्यकर्ता भंवर सिंह देवड़ा, विक्रम सिंह चंद्रावत, कमल सिंह देवड़ा, विनोद धनगर, ग्राम सेवा संस्थान एवं नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों सहित गांव के अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।