BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2026, 3:33 pm
KHABAR : इंदौर में 175 डॉक्टर-नर्सों एवं कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त, मूल पदस्थापना पर तुरंत लौटने के आदेश, जॉइनिंग के बाद ही मिलेगा अक्टूबर का वेतन, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम कर रहे 175 डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त कर दिए गए हैं।


CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने 16 अक्टूबर को आदेश जारी कर सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए। अब संबंधित कर्मचारियों को अपने मूल पदस्थापना स्थल पर जॉइनिंग देनी होगी। ऐसा करने के बाद ही उन्हें अक्टूबर का वेतन मिलेगा।


तत्काल कार्यमुक्त कर मूल जगह भेजने के निर्देश
आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अटैच कर्मचारियों को उसी दिन कार्यमुक्त कर उनकी मूल पदस्थापना पर भेजना होगा। इसकी जानकारी CMHO कार्यालय को भी देनी होगी। वेतन आहरण केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों के मूल पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होने के बाद ही अक्टूबर का वेतन आहरित किया जाए।


अटैचमेंट जारी मिला तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई
CMHO ने स्पष्ट किया है कि आदेश के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अटैचमेंट पर कार्यरत पाया गया, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रभारी की होगी।


अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा आदेश
यह आदेश सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, देपालपुर, मानपुर, सांवेर और हातोद के खंड चिकित्सा अधिकारियों, महू सहित विभिन्न अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के प्रभारियों को भेजा गया है।

आदेश में भोपाल में हुई बैठकों और 16 अक्टूबर को मुख्यालय स्तर से मिले निर्देशों का हवाला दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE