गरोठ। आगामी 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रातः 11 बजे नगर परिषद कार्यालय गरोठ के सभाकक्ष में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गिरीश जी शर्मा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त शाखा प्रभारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ दशहरा उत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की की गई।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा संबंधित शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों को दशहरा उत्सव से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि नगरवासियों को भव्य एवं यादगार दशहरा उत्सव का अनुभव मिल सके।
नगर परिषद गरोठ द्वारा नगरवासियों से अपील की गई है कि वे दशहरा पर्व में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाएं।