BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2026, 5:25 pm
KHABAR : जैतापुर थाना प्रभारी पर मारपीट और समाज को अपमानित करने का आरोप, एसपी से निलंबन की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के जैतापुर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया और अन्य पुलिसकर्मियों पर युवक के साथ कथित मारपीट करने तथा माली समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर बड़ी संख्या में माली समाज के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी को ज्ञापन सौंपकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई एवं निलंबन की मांग की।

ज्ञापन में समाजजनों ने आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे समाज के दो पक्षों के बीच मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद थाने पहुंचे एक युवक के साथ थाना प्रभारी सुदर्शन कलोसिया और अन्य पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर अमानवीय मारपीट की। आरोप है कि थाने के बाहर मौजूद करीब 80 युवाओं एवं नागरिकों के सामने पूरे समाज के लिए अभद्र और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया।

समाजजनों का कहना है कि इस घटना से समाज के लोगों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए इसे पद का दुरुपयोग और मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया। साथ ही आरोप लगाया कि मामले को दबाने के उद्देश्य से पीड़ित युवक के खिलाफ मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज की गई है।

माली समाज ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और थाना प्रभारी सहित संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। समाजजनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE