BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2026, 10:54 am
BIG NEWS : ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज, बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर, पढे़ खबर

Share On:-

अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अशोकनगर दौरे पर रहे। इस दौरान उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला। मंत्री सिंधिया ने न सिर्फ बैलगाड़ी की सवारी की बल्कि कई बॉलीवुड गानों पर वह जमकर थिरकते हुए भी दिखाई दिए। 

चंदेरी विधानसभा के ग्राम सेमरखेड़ी में आयोजित ‘ग्राम चौपाल’ के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पारंपरिक अंदाज में बैलगाड़ी की सवारी की और ग्रामीण जनता से सीधा संवाद किया। वहीं ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम के दौरान एक अलग ही रंग देखने को मिला। ‘ओ-ओ जाने जाना’, ‘झुमका गिरा रे’ और ‘अपनी तो जैसे-तैसे’ जैसे लोकप्रिय गानों पर सिंधिया युवाओं के बीच जमकर थिरके। वहां मौजूद युवाओं ने तालियां बजाकर उनका जोरदार उत्साहवर्धन किया।

युवाओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “आपसे ही मुझे असली एनर्जी मिलती है, मेरा शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर है।” दौरे के अंतिम चरण में गले में दिक्कत और आवाज बैठने के कारण कुछ कार्यक्रम निरस्त करने पड़े। सहराई में उद्बोधन के दौरान जब उनकी आवाज लड़खड़ाई तो उन्होंने जनता से कहा, “आवाज नहीं निकल रही है, लेकिन मेरे शरीर और दिल में आपके लिए धड़कन बहुत है।” स्वास्थ्यगत कारणों के चलते उनके दौरे में एक दिन की कटौती करनी पड़ी और युवा संवाद के तुरंत बाद वह ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE