BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2026, 12:53 pm
KHABAR : सिंहस्थ की जमीन पर फिर चला बुलडोजर, महासिद्धि आश्रम के निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर

Share On:-

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच आरक्षित जमीनों से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। रविवार सुबह नरसिंह घाट रोड स्थित महासिद्धि आश्रम में नगर निगम की टीम पहुंची और जेसीबी-पोकलेन की मदद से निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। निगम का आरोप है कि सिंहस्थ के लिए आरक्षित क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा था।

सिंहस्थ की जमीन पर निर्माण और प्रशासन की कार्रवाई३ उज्जैन में एक बार फिर यह मुद्दा चर्चा में है।

रविवार सुबह नरसिंह घाट रोड स्थित एमएस सुपर ट्रस्ट के महासिद्धि आश्रम में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। मौके पर पहुंची जेसीबी और पोकलेन मशीनों से परिसर में बने निर्माणों को हटाया जा रहा है।

नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर के मुताबिक, संबंधित निर्माण के लिए पहले सूचना पत्र जारी किए गए थे। निगम का कहना है कि यह क्षेत्र सिंहस्थ के लिए आरक्षित है और यहां बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा था।

अधिकारी के अनुसार, परिसर में तीन से चार अलग-अलग स्ट्रक्चर बने हुए हैं। इनमें कुछ निर्माणाधीन हैं, जहां बीम और कॉलम का काम भी किया गया था। अब इन निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

सिंहस्थ 2028 से पहले आरक्षित जमीनों को लेकर नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे में अब सवाल यही है कि सिंहस्थ क्षेत्र में बिना अनुमति हो रहे निर्माणों पर प्रशासन की निगरानी कितनी प्रभावी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE