सनावद। नवरात्रि के पर्व को लेकर गरबा पंडालों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में भी पर्व की धूम देखने को मिल रही है नगर की शैक्षणिक संस्था एजोला इंटरनेशनल स्कूल में भी नवरात्रि पर्व के चलते स्कूली बच्चों के लिए रंगारंग गरबे का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से लेकर हाई स्कूल तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संस्था के प्राचार्य राजपाल चौहान ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए गरबो से जुड़ी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य बच्चों को सिर्फ शिक्षा से नहीं बल्कि धर्म व अध्यात्म से भी जोड़ना है। संस्था के द्वारा कन्या पूजन व कन्या भोज का भी आयोजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।