BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2026, 1:28 pm
BIG NEWS : एनडीपीएस मामले में फंसाने की कथित धमकी का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग, नारायणी सेना अहीर यादव यदुवंशी समाज ने एसपी कार्यालय और बघाना थाने में सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम धनेरिया कला निवासी सुनील पिता प्रेमचंद अहीर को कथित रूप से एनडीपीएस प्रकरण में फंसाने की धमकी देने और उनके परिवार को परेशान किए जाने के आरोपों को लेकर नारायणी सेना अहीर यादव यदुवंशी समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। शनिवार को संगठन के जिला अध्यक्ष हरीश अहीर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाजजन नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बघाना थाने पहुंचकर थाना प्रभारी पुष्पा चौहान को भी ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में बताया गया कि सुनील अहीर के परिजनों के अनुसार, ब्यावर-मसूदा पुलिस से जुड़े होने का दावा करने वाले कुछ व्यक्ति काली स्कॉर्पियो से ग्राम धनेरिया कला पहुंचे थे। परिवार का आरोप है कि वहां देवराज चौधरी नामक व्यक्ति ने सुनील के बारे में पूछताछ की और कथित तौर पर धमकी दी कि यदि वह मिलने नहीं आया, तो उसका नाम 9 किलो अफीम के मामले में जोड़ दिया जाएगा।

परिजनों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति अपना मोबाइल नंबर देकर गया था। इसके बाद फोन के माध्यम से सुनील पर मिलने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप है। परिवार ने दावा किया कि उनके पास कॉल रिकॉर्डिंग और पूर्व में हुई बातचीत से जुड़े साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें जांच के दौरान प्रस्तुत किया जा सकता है।

निष्पक्ष जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग-
नारायणी सेना अहीर यादव यदुवंशी समाज ने ज्ञापन के माध्यम से ग्राम धनेरिया कला पहुंचने वाले व्यक्तियों की पहचान करने, उनके पुलिस विभाग से जुड़े होने की पुष्टि करने और उपलब्ध कॉल रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की। संगठन ने कहा कि परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए।

समाज के प्रतिनिधियों ने सुनील अहीर और उनके परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने से बचाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होनी चाहिए और झूठे प्रकरण में फंसाने की कथित धमकी देकर किसी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मामले की शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE