नीमच। जीरन तालाब में डूबने से दो बच्चों की मृत्यु की दुखद घटना पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान अधिकारियों ने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही, शासन के नियमानुसार दोनों मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई आगामी तीन कार्य दिवस में पूरी करने की बात कही।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस कलेश, एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, नगर परिषद जीरन के सीएमओ कपिल सिंह राजावत सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।