BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2026, 1:17 pm
KHABAR : मत्स्य पालन के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत गतिविधियों पर 90 प्रतिशत और सामुदायिक गतिविधियों पर 100 प्रतिशत तक अनुदान, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित 17 ग्रामों में जनजातीय वर्ग के लोगों की आजीविका संवर्धन के लिए मत्स्य पालन संबंधी गतिविधियों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र हितग्राही 30 अक्टूबर 2026 तक सहायक संचालक, मत्स्योद्योग, जिला नीमच के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

मत्स्य विभाग के अनुसार, वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के विभिन्न घटकों के तहत मत्स्य पालन से संबंधित गतिविधियों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इनमें स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण, पॉण्ड बायोफ्लॉक, पुनः परिसंचरण जलीय कृषि प्रणाली (आरएएस), मत्स्य परिवहन के लिए दोपहिया एवं तिपहिया वाहन तथा तालाबों और जलाशयों में मत्स्यबीज संचयन जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

योजना के तहत जनजातीय वर्ग के महिला-पुरुष, समूह एवं समितियां आवेदन कर सकते हैं। व्यक्तिगत गतिविधियों के लिए 90 प्रतिशत तक तथा सामुदायिक गतिविधियों के लिए 100 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। सामुदायिक गतिविधियों के लिए वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत अथवा सामुदायिक वन अधिकार पट्टाधारक भी पात्र होंगे।

इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 30 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में सहायक संचालक, मत्स्योद्योग, जिला नीमच के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE