चित्तौड़गढ़। दुर्गा अष्टमी महापर्व के अवसर पर सोमवार को दुर्ग स्थित पाडन पोल के श्री नाकोड़ा भैरव मंदिर के सामने कलेक्ट्री मित्र मंडल की ओर से श्रद्धालुओं को फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया।
कलेक्ट्री मित्र मंडल के अनिल शर्मा, महेंद्र कन्नौजिया, भवानी उर्फ टिल्लू भैया, सतपाल धाकड़, मांगीलाल बाबू, गोपाल दुबे एवं अशोक शर्मा के नेतृत्व में यह सेवा कार्य किया गया। इस दौरान दुर्ग पर दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के सामने फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया।