नीमच। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट प्रशिक्षण का नया बैच 21 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। यह इस वर्ष का अंतिम प्रशिक्षण बैच होगा। इसमें केवल 5 सीटें रिक्त हैं।
प्रशिक्षण में भाग लेने की इच्छुक युवतियों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की गई है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें। सीमित सीटें होने के कारण पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।