गरोठ। गरोठ से भानपुरा और भवानीमंडी की ओर जाने वाले बड़े लोडिंग वाहनों की आवाजाही पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। दुधाखेड़ी मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन को रोकते हुए उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, अब गरोठ से भानपुरा और भवानीमंडी की ओर जाने वाले बड़े लोडिंग वाहन ग्राम बोलिया अथवा 8 लेन मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
पुलिस ने बड़े वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की परेशानी न हो।