BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2026, 6:46 pm
NEWS : पंचायतीराज आम चुनाव-2026, पहले दिन जिला परिषद के लिए एक और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 11 नामांकन दाखिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया के पहले दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए एक तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

जिला परिषद के 35 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू-
सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के कुल 35 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन एक अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 11 नामांकन-
जिले की पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए पहले दिन कुल 11 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें भूपालसागर पंचायत समिति में सर्वाधिक 10 तथा भदेसर पंचायत समिति में एक नामांकन दाखिल हुआ।

वहीं, चित्तौड़गढ़, बेगूं, निम्बाहेड़ा, गंगरार, भैंसरोड़गढ़, बड़ीसादड़ी, डूंगला, राशमी एवं कपासन पंचायत समितियों में पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, आगामी दिनों में नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की संवीक्षा, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की कार्रवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE