छतरपुर। बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) का त्योहार कल पूरे देश में हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया जाएगा वहीं दूसरी ओर विजयादशमी पर्व को लेकर छतरपुर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई है रावन दहन का मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय नंबर १ के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसको लेकर आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है इस वर्ष 65 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा श्री लाल कड़क्का राम लीला समिति द्वारा रावण के पुतले का निर्माण किया गया है आज कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जिला कलेक्टर मृणाल मीणा और एसपी रजत सकलेचा मौके पर पहुंचे और आयोजन समिति से विस्तार से चर्चा की कलेक्टर मृणाल मीणा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ग्राउंड छोटा है इसलिए पार्किंग की व्यवस्था अलग-अलग जगहों पर की जाएगी इसके अलावा फायर ब्रिगेड और अन्य इंतजाम भी किए गए हैं उन्होंने कहा कि समय से रावन दहन किया जाएगा इसके लिए आयोजन समिति से चर्चा की गई है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।