उज्जैन। विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। इससे पहले शिखर पर चढ़ाई जाने वाली ध्वजा का विधि-विधान से पूजन किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े के श्री महंत विनीत गिरि महाराज ने पूजन संपन्न कराया।
पूजन के बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के जयकारे लगाए। जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।
विजयदशमी पर ध्वजारोहण श्री महाकालेश्वर मंदिर की धार्मिक परंपराओं का हिस्सा है। आयोजन में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा महाकाल से सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व के चलते मंदिर में दिनभर धार्मिक उत्साह बना रहा।