BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2026, 12:15 pm
KHABAR : राजधानी के जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरी, एक महीने से एक्स-रे मशीन बंद, मरीज हो रहे परेशान, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार जय प्रकाश (जेपी) अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। अस्पताल की बदहाल व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ पिछले एक महीने से एक्स-रे मशीन बंद पड़ी है, जिसके कारण गंभीर और दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


महीने भर से ठप पड़ी है सुविधा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेपी अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में लगी मुख्य एक्स-रे मशीन पिछले एक महीने से तकनीकी खराबी के चलते पूरी तरह बंद पड़ी है। स्थिति यह है कि अस्पताल में रोजाना इलाज कराने पहुँचने वाले सैकड़ों मरीजों को बिना एक्स-रे कराए ही बैरंग लौटना पड़ रहा है या फिर मजबूरी में निजी डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर महंगे दामों में जांच करानी पड़ रही है।


मरीजों की बढ़ रही मुसीबतें
निजी लैब का सहाराः हड्डी टूटने, चोट लगने या आंतरिक जांच के लिए अस्पताल पहुँचने वाले गरीब मरीजों को मजबूरी में बाहर की निजी क्लीनिकों से महंगे दामों पर एक्स-रे करवाना पड़ रहा है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।


जिम्मेदारों की उदासीनता
एक महीने का लंबा समय बीत जाने के बाद भी मशीन का दुरुस्त न होना अस्पताल प्रबंधन और संबंधित तकनीकी अमले की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को भी इस असुविधा के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन को ठीक करवाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE