नीमच। क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने के साथ ही जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने जिलेवासियों से दशहरा पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।