नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिले के समस्त नागरिकों को विजयादशमी (दशहरा) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने विजयादशमी को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताते हुए जिलेवासियों से यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने की अपील की।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।