नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रभारी मंत्री भूरिया ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, सदाचार एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा समाज में उच्च आदर्शों की स्थापना करने की प्रेरणा देता है। साथ ही, यह सामाजिक एकता, सर्वधर्म समभाव, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से विजयादशमी का पर्व आपसी सद्भाव, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।