खरगोन। जिले के कसरावद में क्षत्रिय कुशवाह समाज कसरावद द्वारा कुश नवरात्रि महोत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है नवरात्रि के पावन पर्व पर रात खाटू श्याम जी का भव्य दरबार एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों के साथ नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भव्य साज-सज्जा से सजे आयोजन स्थल पर देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा भजन संध्या में आयुषी यादव, ने अपनी मधुर आवाज से शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। वहीं अंशिका सेन, ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। खाटू श्याम के भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा इस दौरान महिलाओं ने गणगौर माता के भजनों पर शानदार गरबा प्रस्तुत किया पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं एवं युवतियों ने गरबा कर नवरात्रि उत्सव में चार चांद लगा दिए। आयोजन में महिला संगठन अध्यक्ष सूरज बाई कुशवाह, ग्राम इकाई अध्यक्ष अमित कुशवाह, युवा संगठन अध्यक्ष निकेश कुशवाह एवं कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा समाजजनों ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। खाटू श्याम भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आनंद से सराबोर कर दिया।