चित्तौड़गढ़। मरू प्रदेश राजस्थान योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन शाखा चित्तौड़गढ़ (एमपीआरवाईएसए) शाखा चित्तौड़गढ़ की निर्वाचन प्रक्रिया में किशन पिछोलिया को निर्विरोध अध्यक्ष व योग गुरू सुरेश शर्मा को निर्विरोध सचिव मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष किशन पिछोलिया के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, उपाध्यक्ष शिवराज सिंह शक्तावत, संयुक्त सचिव तकनीकी प्रतीक आमेटा, संगठन सचिव आदित्य आंजना, कोषाध्यक्ष देवराज सिंह भाटी, सोशल मीडिया समन्वयक राजेश कुमार न्याती, सदस्य मेवालाल खोईवाल, पूनम तंवर, शैली सोलंकी, वंदना वैष्णव, अनुसूया चुंडावत को निर्विरोध नियुक्त किया गया।
विगत 7 वर्षों से योगासन प्रतियोगिता संपन्न कराई जा रही है प्रतिवर्ष चित्तौड़ जिले के छात्र एवं छात्रा राज्य स्तर पर व राष्ट्रीय स्तर पर अपना कौशल दिखा चुके हैं इस वर्ष भी राज्य स्तर पर 9 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें पांच छात्राओं ने सिल्वर और कांस्य पदक प्राप्त किया। अध्यक्ष महोदय ने प्रस्ताव रखा है, कि आगामी वर्ष में राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता चित्तौड़ जिले में करवाए जाने पर विचार किया जाएगा । इस संगठन में लगभग 12 छात्र छात्राएं योगासन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जज का कार्य कर चुके हैं। सचिव योग गुरु सुरेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खेल अधिकारी राम रतन गुर्जर भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।