खरगोन। विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पूजन में भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर गुरुप्रसाद, डीआईजी सीमाला प्रसाद, एसपी रविन्द्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दा ब्राह्मणे भी शामिल हुई। गायत्री परिवार के परिवाजक सौरभ मोरे ने विधिवत मंत्रोच्चार से शस्त्र पूजन संपन्न कराया। शस्त्र पूजा के बाद विधायक पाटीदार ने तलवार से कोला काटा। पूजन के बाद जिलेवासियों को मंगल कामना के साथ ही दशहरा पर्व की बधाई दी गई।
हवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डाली गई। एसपी ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत के त्यौहार पर शस्त्र पूजन करते हुए ईश्वर से यही कामना कि नकारात्मकता दूर हो और लोग खुशहाल रहे। एसपी ने कहा पुलिस आमजन को न्याय दिलाने में सहयोगी बन सके, यही कामना की गई।