शाजापुर। कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने कलेक्ट्रेट कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाजिर शाखा, भू-अर्जन शाखा, आवक-जावक शाखा, प्रपत्र शाखा, सहायक अधीक्षक शाखा, वित्त शाखा, निर्वाचन शाखा, रिकॉर्ड रूम एवं कोषालय का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। साथ ही विभिन्न फाइलों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. झाड़े ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से संबंधित सभी आवेदनों एवं प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।