राजगढ़। विजयदशमी पर हर साल की तरह इस बार भी राजगढ़ में रावण दहन की तैयारियां की गई हैं, लेकिन नगर परिषद द्वारा तैयार कराया गया रावण का पुतला इस बार अपने स्वरूप को लेकर चर्चा में आ गया है।
रावण का पुतला अपेक्षा के अनुरूप भव्य नजर नहीं आ रहा है। इसकी कमजोर बनावट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुतले की हालत देखकर इसे श्गरीब रावणश् कहा जा रहा है।
वहीं, इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वे कुछ भी कहने से बचते नजर आए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर हर साल आयोजित होने वाले इस प्रमुख पर्व की तैयारियों में इस बार ऐसी स्थिति क्यों बनी?