माउंट आबू। पर्यटन नगरी माउंट आबू में बंगाली संस्कृति और धार्मिक उल्लास के साथ दुर्गा दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के छठे दिन से टॉपर्स कॉर्नर प्रांगण में शुरू हुए पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का मंगलवार को पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों और नृत्यों के साथ समापन होगा।
सुबह से ही बंगाली समाज के परिवारों सहित स्थानीय महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर मां दुर्गा की आराधना में शामिल हुए। इस दौरान बंगाली परंपरा के अनुसार महिलाओं और पुरुषों ने धार्मिक नृत्य प्रस्तुत किए। पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया।
महोत्सव में बंगाली संस्कृति की अनूठी झलक पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दिनभर विभिन्न पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय आयोजन का समापन किया जाएगा।