BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2026, 4:36 pm
REPORT : दशहरा पर्व पर मंत्री नारायण सिंह पंवार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया शस्त्र पूजन, आगर-मालवा की नई पुलिस लाइन में हुआ आयोजन, सशस्त्र पुलिस टुकड़ी ने मंत्री को दी सलामी, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर-मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार दशहरा पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को आगर-मालवा की नई पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने कार्यक्रम में शामिल होकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों का पूजन किया। इस दौरान सुख, समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में विधायक माधव सिंह (मधु) गेहलोत, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरू सिंह चौहान एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने भी शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस टुकड़ी ने मुख्य अतिथि मंत्री पंवार को सशस्त्र सलामी दी।

पुलिस लाइन पहुंचने पर राज्य मंत्री पंवार का कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कमल मंडलोई, एसडीओपी देवनारायण यादव, टीआई नागेश यादव सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।

शस्त्र पूजन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व-
विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक मानी जाती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। भारतीय परंपरा में शस्त्रों का पूजन आत्मरक्षा, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और राष्ट्र की सुरक्षा के संकल्प से जुड़ा है। सेना, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों के लिए भी यह परंपरा शौर्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE