नीमच। शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर महामाया भादवा माता स्थित श्री राजराजेश्वरी वेद पाठशाला के संचालक पंडित विकास शर्मा के नेतृत्व में पाठशाला के सभी विद्यार्थी मां विंध्यवासिनी देवी धाम पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही सभी विद्यार्थी मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में आयोजित मां विंध्यवासिनी देवी की आरती में भी शामिल हुए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने चंडी हवन में सहभागिता करते हुए पूर्णाहुति अर्पित की। मंदिर पहुंचने पर पुजारी पंडित मुकेश नागदा, पंडित प्रदीप नागदा एवं उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा नागदा ने राजराजेश्वरी वेद पाठशाला के सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया।
धार्मिक अनुष्ठान एवं मां की आरती के पश्चात मंदिर समिति की ओर से सभी विद्यार्थियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना, हवन एवं आरती में सहभागिता कर मां विंध्यवासिनी देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।